बेगूसराय एक वारंटी को पकड़ने जा रहे पुलिस वाहन ट्रक की ठोकर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना मंगलवार की है। वाहन पर सवार बेलदौर थाना में पदस्थापित दारोगा कौशल किशोर मिश्रा का बायां हाथ जख्मी हो गया। घायल दारोगा का इलाज बेगूसराय के सदर हॉस्पीटल मे किया जा रहा है।
वाहन पर सवार बेलदौर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल, चौकीदार कैलाश पासवान एवं एक होमगार्ड का जवान आंशिक रूप से घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिए जाने की खबर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वारंटी हॉस्पीटल में गुपचुप इलाज करवा रहा है। सूचना पर पुलिस गिरफ्तार करने जा रही जा रही थी। खगड़िया-बेगूसराय के बीच पुलिस वाहन में एक ट्रक ने ठोकर मार दी।
