नाबालिग युवती ने एक मौलवी पर निकाह करने का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाना में आवेदन दिया है। मामला सिहेंश्वर थाना क्षेत्र के झिटकिया गांव का है। पीड़िता झिटकिया वार्ड छह निवासी ने आरोप लगाया की एक मौलवी मस्जिद में नमाज भी पढ़ाते हैं और मुझे पढ़ाते भी है। चार दिसंबर को मौलवी उनके घर आये और उनके साथ दुष्कर्म किया।
फिर 30 दिसंबर को उनके घर आकर दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर लगातार वे यौन शोषण करते रहे। 24 मई को एक बार फिर मस्जिद और शौचालय में जबरन दुष्कर्म किया। पिता ने मामले की शिकायत मुखिया पति से की तो उन्होंने भगा दिया। पीड़िता ने रविवार की शाम महिला थाना पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की । महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
