शहर के पश्चिमी बायपास स्थित एक निजी हॉस्पिटल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया गया। पैर फैक्चर होने के कारण प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों में एक आजाद नगर निवासी बासदेव राम के पुत्र संजय राम और दूसरा गरीब टोला निवासी सुभाष कुमार शामिल है। बताया गया कि संजय राम और सुभाष कुमार बाइक से कबाड़ी खाना से अपने घर जा रहा था।
आनंद हॉस्पिटल के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक को ठोकर लग गयी। बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। दूसरी ओर दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। लेकिन मौके पर जमा हुए लोगों ने ट्रेक्टर को घेर लिया। ट्रैक्टर और चालक को सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।