चार साल पहले हुई थी शादी
मंगलवार की रात भी इसी मामले को लेकर दोनों में झंझट हुआ जिसके बाद पति ने इस घटना को अंजाम दिया. जख्मी महिला को धोरैया अस्पताल ले जाया गया जहां जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. धोरैया अस्पताल के चिकित्सक दीपक कुमार ने बताया कि महिला के शरीर में चाकू गोदने के कई निशान है जिससे महिला के शरीर से ज्यादा खून निकला और उसकी मौत हो गई. चार साल पहले हुई थी शादी कैलाश की शादी रजौन के बरौनी में चार वर्ष पहले ललिता से हुई थी. शादी के बाद से कुछ वर्षों तक सब ठीक ठाक चार रहा था लेकिन इधर लॉकडाउन के चलते कोई रोजगार नहीं मिलने से कैलाश बहुत परेशान रहता था. कैलाश घर में दो बहनों के बीच में अकेला कमाने वाला था जिससे उसके उपर घर का खर्च चलाने का बोझ भी था.
आदतन नशेबाज था कैलाश
बताया जा रहा है कि कैलाश आदतन नशेड़ी था. रात की भी घटना नशे में ही करने की आशंका जतायी जा रही है. घटना को अंजाम देने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घर तक पहुंचे लेकिन तब तक कैलाश घर से फरार हो चुका था. इस घटना के बाद ललिता के मायके से भी लोग उसके घर पहुंच चुके हैं. जांच में जुटी पुलिस बांका में हुई इस घटना के बाद पुलिस भी हत्या की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर रही है. पुलिस की एक टीम आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है लेकिन हत्या की वजह के बारे में कुछ भी नहीं बता रही है. इस मामले में अभी तक परिजनों द्वारा कोई प्राथमिकी नहीं दर्ज कराया गया है.
