सुपौल जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र से पश्चिम 50 आरडी नहर पर हथियार दिखाकर बदमाशों ने एक किराना दुकानदार से 25 हजार रुपये कैश लूट लिया। जाते-जाते बदमाशों ने दुकानदार पर गोली भी चलाई जो उसके पैर में लगी।
ठरहा भवानीपुर वार्ड 3 निवासी रामनारायण मेहता बलुआ बाजार गोलंबर के पास किराना का दुकान चलाते हैं। बुधवार रात 8 बजे दुकान बंद कर अपने भतीजे रवि रंजन मेहता के साथ बाइक पर घर जा रहे थे। बलुआ बाजार 50 आरडी नहर के पुल पर पहले से घात लगाए कुछ अपराधियों ने मेहता के नजदीक आते ही फायर कर दी। उनके भतीजे ने डर से बाइक रोक दी। फिर एक बदमाश ने बंदूक दिखाते हुए मेहता से पैसा निकालने को कहा। उसके बाद बदमाश ने सर्ट की पॉकेट से 25000 नगद रुपये और मोबाइल छीन लिया। किसी तरह मेहता ने अपने पास रखे और नगद रुपये पुल के नीचे फेंक दिया। एक बदमाश ने उनका मोबाइल छीन कर पूल के नीचे पानी में फेंक दिया और उनके भतीजे का मोबाइल लेकर भाग निकला।
मेहता ने बताया कि इस दौरान अपराधियों ने तीन फायर किया जिसमें एक गोली उनके पैर में लग गई। उन्होंने बताया कि रुपये छीनने के बाद सभी अपराधी बाइक और कार पर सवार होकर पूर्व दिशा में 54 आरडी नहर के तरफ भाग निकले। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी फोन कर लोगों की दी जिसके बाद नहर पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। उसके बाद बाइक से कुछ लोगों ने जिस दिशा में अपराधी बाइक और कार से भागे थे उस दिशा में काफी घंटे तक खोजबीन भी की लेकिन अपराधियों का कुछ पता नही चला। बलुआ थानाध्यक्ष बैजू कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
