Kosi Live-कोशी लाइव बिहार:पुलिस ने 11 अपराधियों को लूट एवं चोरी की 11 बाइक एवं हथियार के साथ किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 5, 2020

बिहार:पुलिस ने 11 अपराधियों को लूट एवं चोरी की 11 बाइक एवं हथियार के साथ किया गिरफ्तार


छपरा : गड़खा थाना क्षेत्र में बीते महीने हुई दो बाइक लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 11 अपराधियों को लूट एवं चोरी की 11 बाइक एवं हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी हरकिशोर राय ने दी। उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से दो कट्टा और तीन गोली बरामद की गई है।

एसपी ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र में 20 अप्रैल को तथा 31 अप्रैल को दो बाइक की लूट हुई थी। थानाध्यक्ष विकास कुमार को टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद लूट में शामिल संजय सिंह, रंजीत कुमार, राजन कुमार एवं प्रकाश कुमार को पकड़ा गया। उनके पास से लूटी गई चार बाइक बरामद की गई। एसपी ने खैरा थाना क्षेत्र निवासी अपराधी संजय कुमार के पास से एक देसी कट्टा और एक गोली एवं उसी थाना के चितरौली गांव निवासी रंजीत कुमार के पास से एक कट्टा और दो गोली बरामद की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इतेहिया गांव निवासी भूषण साह, मरहिया गांव निवासी प्रकाश कुमार, नरहिया गांव निवासी रजनीश कुमार व आशीष कुमार, जलालपुर थाना क्षेत्र के संवरी गांव निवासी मोहित कुमार व पुष्पक कुमार तथा गड़खा थाना क्षेत्र के सरवाडीह गांव निवासी जितेंद्र कुमार व बरबकपुर गांव निवासी गुड्डू साह को भी पकड़ा। अपराधियों के पास से लूट एवं चोरी की 11 बाइक के साथ दर्जनभर मोबाइल बरामद किए गए है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एएसआइ रामपदारथ पंडित, एसआइटी के दारोगा रूपेश कुमार, अशोक कुमार, सिपाही लव कुमार, चंदन कुमार, राजीव कुमार, राजेश कुमार एवं सागर कुमार शामिल थे।