बेगूसराय (Begusarai) में इस गिरोह द्वारा अंजाम दिए गए वारदात के दौरान महिला की मौके पर ही थी हो गई थी जबकि मधुसूधन अभी भी जिदंगी और मौत से जूझ रहे हैं. पुलिस ने इस गिरोह के पास से हथियार (Weapons) भी बरामद किया है.
एसटीएफ को मिला था जिम्मा
इस वारदात ने पूरे बेगूसराय में हड़कंप मचा दिया था और बेगूसराय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे. स्थानीय लोग जिले में हो रही तबातोड़ हत्या को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहने लगे कि अपराधियों के सामने पुलिस बौनी साबित हो रही है कानून नाम की अब कोई चीज जिले में नही रही. इधर बेगूसराय पुलिस जिले में हो रही तबातोड़ वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश कर रही थी. अपराधियों की गिरफ्तारी का जिम्मा पुलिस मुख्यालय ने स्पेशल टास्क फोर्स यानी कि STF को भी सौप दिया था.
STF और बेगूसराय पुलिस बीते कई दिनों से बमबम गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी को लेकर काम कर रही थी इसी बीच STF को एक लीड मिली और फिर STF ने जिला पुलिस की मदद से बमबम गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया वो भी वारदात के महज 12 घंटे के अंदर. गिरफ्तार अपराधियों में परिहारा का किशन कुमार महतो, रामदीरी का सोनू झा, मटिहानी का शत्रुध्न कुमार उर्फ टुलटुल सिंह, फतेहपुर का शुभम कुमार और कारू कुमार शामिल हैं. इन अपराधियों के पास से STF की टीम ने वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद किया है.
हथियार भी बरामद
इनके पास से पुलिस ने एक रेग्यूलर डीबीबीएल गन, एक देशी कट्टा, .12 बोर की 27 और .315 बोर की 5 गोली 2 बाइक और 4 मोबाइल बरामद किया है. फिलहाल इन सभी को बेगूसराय पुलिस के हवाले कर दिया गया है बेगूसराय पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से अलग अलग पूछताछ कर रही है.
