Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:कोडिन युक्त कफ सिरप का जखीरा देख पुलिस भी हुए हैरान,40 कार्टन कप सीरप यानी चार हजार बोतल हुआ बरामद - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

SAHARSA NEWS:कोडिन युक्त कफ सिरप का जखीरा देख पुलिस भी हुए हैरान,40 कार्टन कप सीरप यानी चार हजार बोतल हुआ बरामद

@कोशी लाइव:

सहरसा। बैजनाथपुर ओपी पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में रविवार की दोपहर बैजनाथपुर पंचायत के पदमपुरा गांव से एक घर में छापेमारी कर चालीस कार्टन कफ सीरप बरामद किया है। कप सीरप घर व शौचालय में छुपा कर रखा गया था। हालांकि पुलिस के पहुंचते ही नशीली दवा के कारोबार करने वाले पपलेश कुमार व संतोष कुमार भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पदमपुरा के पपलेश कुमार के घर पर बड़ी मात्रा में कफ सीरप का भंडार है। संतोष कुमार एवं पपलेश कुमार दोनों सगे भाई हैं। दोनों मिलकर अवैध रूप से इसका व्यापार करता है। इसी आधार पर उसके घर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर में रखें 40 कार्टन कप सीरप यानी चार हजार बोतल बरामद किया गया। जिसे जब्त कर लिया गया है। बैजनाथपुर ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को पहुंचने की भनक लगते हैं दोनों भाई भागने में कामयाब रहे। बैजनाथपुर- सौरबाजार मुख्य मार्ग मध्य विद्यालय से बीस मीटर पूरब अमन मेडिकल की नाम से दुकान चलाते हैं। जो इससे पूर्व भी नशीली दवा के मामले में जेल जा चुके हैं। छापेमारी में एएसआई सुधीर कुमार, ग्रामीण चौकीदार राजेश कुमार एवं महिला पुलिस समेत होम गार्ड की जवान मौजूद थे।