Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।खुलासा:दुष्कर्म के बाद कर दी थी लड़की की हत्या, दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार madhepura news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 12, 2020

मधेपुरा।खुलासा:दुष्कर्म के बाद कर दी थी लड़की की हत्या, दोनों आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार madhepura news

@कोशी लाइव:।


मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर के रहटा चौमुख में एक किशोरी की हत्या मामले में पुकिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या की गई थी। दो युवकों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। थाना पुलिस ने 48 घंटे के अन्दर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को जेल भेज दिया।


दुष्कर्म के बाद की गयी थी हत्या

मोहनपुर पंचायत के रहटा चौमुख वार्ड सात में शुक्रवार को किशोरी की धारदार हथियार से गला रेत हत्या किए जाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में किशोरी के पिता रूदल मेहता के बयान पर दर्ज केस में नामजद पड़ोसी सुबोध मेहता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा किया।

नामजद आरोपी ने पूछताछ में पुलिस के समक्ष दुष्कर्म की बात खुलने की डर से किशोरी की हत्या करने की बात स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार सुबोध मेहता ने टोला के ही संजीव कुमार मेहता के साथ मिलकर इस जघन्य घटना को अंजाम देने की बात कही। आरोपी ने पुलिस के समक्ष कहा कि उनलोगों ने किशोरी के साथ बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बात खुलने के डर से भयभीत होकर किशोरी के पास रहे उसके कचिया (हंसिया) से ही गला रेत दिया। सुबोध की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कचिया (हंसिया) को उसके घर से बरामद कर लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद उसने कचिया को अपने घर में चारा काटने वाली मशीन के पास छिपा कर रख दिया था। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सुबोध मेहता ने पूछताछ में संजीव के साथ मिलकर किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने और बात खुलने की डर से गला रेत हत्या कर देने की बात स्वीकार की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();