Coronavirus Bihar News Update: बिहार में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को आई पहली जांच रिपोर्ट में एकसाथ 150 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या अब 3509 हो गई है। वहीं, बिहार में शुक्रवार को एकदिन में चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या भी बढ़कर अब 20 हो गई है। इस वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या भी बढ़कर 1209 हो गई है।
एक दिन में चार कोरोना संक्रमितों की मौत
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित एक मरीज की पटना के एनएमसीएच अस्पताल में मौत हो गई। सिवान का यह व्यक्ति मुम्बई से लौटा था। दूसरी मौत भोजपुर के तरारी में हुई है। इन दो मौतों के अलावा समस्तीपुर में एक प्रवासी की मौत 25 मई को हुई थी जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव पाई गई। तो वहीं भागलपुर के जगदीशपुर से भी एक मौत की पुष्टि हुई है। यह भी प्रवासी था और मुम्बई से लौटा था।
#BiharFightsCorona
1st update of the day.
➡️150 more #COVIDー19 +ve cases in Bihar taking the total to 3509.The details are as follows.we are ascertaining their trail of infection.These are results of late last night received in the morning. #BiharHealthDept https://t.co/cih1hSJ0IS
24 घंटे में और 159 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ
बिहार में कोरोना को मात देने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में और 159 मरीजों ने इस बीमारी को परास्त कर दिया। जिसके बाद राज्य में ठीक होने वालों की संख्या 1209 हो गई। इधर शुक्रवार को कोरोना के 174 नए मामले भी मिले। अब कुल संक्रमित 3359 हो गए हैं। वहीं, राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या अब 20 हो गई है।





