Kosi Live-कोशी लाइव Live Coronavirus Bihar News Update : बिहार में कोरोना 1000 के पार, मिले 19 नए मरीज, एक संदिग्ध की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 15, 2020

Live Coronavirus Bihar News Update : बिहार में कोरोना 1000 के पार, मिले 19 नए मरीज, एक संदिग्ध की मौत

पटना।  Live Coronavirus Bihar News Update : बिहार में कोरोना ने आज 1000 का आंकड़ा पार कर लिया है। बिहार में आज Covid-19 के 19 नए मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बिहार में 1018 हो चुकी है। वहीं इसके 418 मरीज अबतक ठीक भी हो चुके हैं। हालांकि, सात मरीजों की मौत भी हो चुकी है। 

पहली रिपोर्ट सुबह आई, जिसमें छह मरीज पॉजिटिव पाए गए। पहली रिपोर्ट के अनुसार, छह नए मरीजों में पांच खगड़िया व एक सिवान जिले के हैं। शुक्रवार को खगडि़या के मिले पांच मरीजों में से चार अलौली व एक सदर प्रखंड खगड़िया के हैं। इस तरह, जिले में कुल मरीजों की संख्‍या 42 हो गई। वहीं दूसरी रिपोर्ट अपराह्न बाद आई। दूसरी रिपोर्ट में सात मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसमें सिवान के चार, वैशाली के दो और नवादा के एक हैं। शाम में तीसरी रिपोर्ट आई, जिसमें फिर 6 पॉजिटिव मिले। इसमें मधुबनी व जमुई के दो-दो, जबकिे पटना व लखीयराय के एक-एक मरीज शामिल हैं।   

वहीं, खगड़िया जिले में एक प्रवासी के क्वारंटाइन सेंटर में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद सनसनी सी फैली है। जानकारी  के अनुसार मृतक बीते 13 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे थे। जिसे गोगरी के एसजीएम क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। साथ मे उनकी उनकी पत्नी भी थी ।

देर शाम उनका तबियत बिगड़ गई। उन्हें दम फूलने की शिकायत हो रही थी। डॉक्टर को सूचना मिलते ही उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह मृत्यु हो गयी है। डीएम आलोक रंजन घोष ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया उक्त व्यक्ति डायबिटीज के पसेंट थे।

उन्हें संदिग्ध मानते हुए उनके निकट संपर्कों का सैंपलिंग कराए जाने का निर्देश दिया गया है। एवं लो रिस्क कांटेक्ट को आइसोलेट किया जा रहा है।