Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा:CSP व कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में आग लगने से लाखों की क्षति - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 15, 2020

मधेपुरा:CSP व कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में आग लगने से लाखों की क्षति

@कोशी लाइव:


बेहरारी वार्ड एक स्थित सीएसपी में आग लगने से लाखों का समान जलकर राख हो गया। बताया गया कि गुरुवार की दोपहर दो बजे अचानक सीएसपी संचालक अमित कुमार के कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में आग लग गया। आग लगने से कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र के साथ उसी कमरे में संचालित सीएसपी भी जलकर राख हो गया।अगलगी में दो लाख रुपये नकद सहित 10 कंप्यूटर सेट, अनाज पानी, जेवरात और फर्नीचर के अलावा अन्य सामान जलकर राख हो गया।

आग लगने से करीब 10 लाख का क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की लपटें इतने भीषण थी कि कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र और सीएसपी साथ-साथ घरों को भी जलाकर राख कर दिया। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर किसी तरह काबू पाया गया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित ने डीएम को दिये गये आवेदन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है। बिजली विभाग द्वारा ही मुआवजा दिया जायेगा।