PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 15 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1193 हो गई है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए पहले कोरोना अपडेट में जिन 15 नए मामलों की पुष्टि की गई है. उनमें 14 रोहतास से हैं. रोहतास में कोरोना ने कहर बरपाया है जबकि पटना के पटेल नगर से एक कोरोना के नए मरीज की पुष्टि हुई है
कोरोना वायरस के 15 नए मरीजों में 4 महिलाएं हैं. पटना के पटेल नगर में 28 साल की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. रोहतास के सासाराम के साथ-साथ शिवसागर, चेनारी, नासरीगंज और करगहर से नए के सामने आए हैं.

बिहार में कोरोना से आठवीं मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि 13 मई को मुंबई से खगड़िया आये एक मरीज की मौत शनिवार को हो गई है। मृतक पिछले दो साल से मधुमेह पीड़ित था। 13 मई को अपनी पत्नी और पोते के साथ वह खगड़िया लौटा था, जिसके बाद उसे महेशखूंट में क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। वहां से डॉक्टर उसे नजदीकी अस्पताल डॉक्टर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

