Bihar Board 10th Result 2020: बिहार बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आज मैट्रिक रिजल्ट ( Bihar Board Matric Result 2020 ) जारी नहीं कर रहा। बोर्ड की यह प्रतिक्रिया कुछ सोशल मीडिया साइट्स पर चल रहीं उन खबरों के जवाब में आई है जिनमें यह कहा जा रहा था कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा सोमवार को हो सकती है। इन तमाम खबरों को गलत करार देते हुए बोर्ड के जनसंपर्क अधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि सोशल साइट्स पर गलत न्यूज चल रही हैं। उन्होंने कहा कि रिजल्ट की जानकारी बोर्ड द्वारा दी जाएगी।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक मूल्यांकन में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिका मंगाने का काम शुरू हो चुका है। बोर्ड ने 37 जिलों में दो तथा और पटना जिले में चार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की है। इन कर्मियों को मूल्यांकन केंद्र से उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं लानी हैं। यह काम सोमवार शाम तक पूरा कर लेना है। इसको लेकर बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। मूल्यांकन केंद्र के अलावा प्रायोगिक परीक्षा केंद्र से भी उच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं की कॉपियां मंगाई जा रही है। इन सभी छात्र और छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच होगी। कॉपी लाने और जमा करने के लिए दो दिन का समय बोर्ड ने दिया है। बिहार बोर्ड मेरिट लिस्ट बनाने में बहुत सावधानी रखता है। मूल्यांकन के बाद जिन छात्रों के अधिक अंक आते हैं, उनकी कॉपियां मंगाई जाती है। दोबारा उनकी कॉपियों की जांच होती है। कई स्तर पर जांच के बाद अंत में मेरिट लिस्ट तैयार होती है।
मार्क्स का डाटा कंप्यूटर में फीड करने का काम भी पूरा हो चुका है। अब कभी टॉपरों को वेरिफिकेशन के लिए कॉल जा सकता है। टॉपर की कॉपी पहले एक्सपर्ट को दिखाई जाएगी। इस स्टेट को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट इस सप्ताह जारी हो सकता है। टॉपरों के इंटरव्यू व वेरिफिकेशन होने के बाद रिजल्ट की डेट जारी कर दी जाएगी।
बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परिणाम BSEB की आधिकारिक वेबसाइट्स http://www.bsebinteredu.in, www.biharboardonline.bihar.gov.in, http://bsebbihar.com