Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बस चालक और प्रवासी मजदूरों के बीच मारपीट में चार गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2020

सहरसा।बस चालक और प्रवासी मजदूरों के बीच मारपीट में चार गिरफ्तार


सहरसा। शहर के स्टेडियम के समीप बस चालक व प्रवासी मजदूरों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार कुछ प्रवासी मजदूर बस पर बैठकर बस चालक को चलने के लिए कहा। बस चालक द्वारा अनुमति मिलने के बाद जाने की बात कही गई। इसी बात पर मजदूरों ने चालक के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद जुटे अन्य बस चालकों से भी मारपीट की गई। जख्मी चालक संजय चौधरी, सोनू झा, बिटू कुमार झा एवं गुलशन कुमार ने सदर थाना में चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ मारपीट कर 4500 रूपये छीनने का केस दर्ज कराया है।

थाना में दिए आवेदन में बस चालकों ने कहा कि वे लोग अपनी-अपनी बस को लेकर स्टेडियम के गेट पर प्रवासी मजदूरों को लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। बस पर कुछ प्रवासी मजदूर चढ़ रहे थे। इसी बीच कुछ लोग पहुंचने वाले थे कि मारपीट करना शुरू कर दिया। वेलोग जबरन गाड़ी को खुलवाना चाहते थे। उन्होंने मारपीट के दौरान जेब में रखे रुपये निकालने की बात कही है। हल्ला होने पर आसपास के बस चालक भी पहुंचे तो उनलोगों के साथ भी मारपीट की गई। इस मौके पर पहुंची पुलिस ने मो. अकबर, मो. अब्बूहयात सहित चार को हिरासत में ले लिया। इस दौरान बस का शीशा आदि भी तोड़ दिया। बस चालकों ने कहा कि हमलोग बिना किसी सुरक्षा के ही प्रवासी मजदूरों- छात्रों को उनके गंतव्य गृह क्षेत्र पहुंचाने का काम करते है। लेकिन उनलोगों द्वारा परेशान किया जा रहा है। मालूम हो कि शुक्रवार की रात ही दिल्ली से सहरसा श्रमिक स्पेशल ट्रेन आयी थी। जिसमें से प्रवासी मजदूरों को उनके गृह प्रखंड क्षेत्र भेजा जा रहा था। इसी दौरान यह हिसक घटना हुई। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार चारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।