सहरसा। मंगलवार को राजद के शिष्टमंडल द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन देकर पार्टी के सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष शिवजी शर्मा के साथ बैजनाथपुर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत की गई। पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष मो. ताहिर के नेतृत्व में जिला प्रधान महासचिव गोविन्द दास तांती, नगर अध्यक्ष ई. कौशल यादव, एसएसटी सेल के भीम कुमार भारती व सौरबाजार प्रखंड प्रधान महासचिव गजेन्द्र कुमार ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि सौरबाजार प्रखंड अध्यक्ष को घर से बैजनाथपुर ओपी प्रभारी आवश्यक कार्य के लिए थाना पर ले जाकर बैठा दिया और खुद कहीं चले गए। बाद में दो पुलिसकर्मियों ने उन्हें हाजत में बंदकर दिया और पूछने पर कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तो गाली- गलौज करने लगे। शिष्टमंडल ने घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाधिकारी और एसपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मी के विरूद्ध् कार्रवाई की मांग की है। ताकि भविष्य में किसी अन्य जनप्रतिनिधि का अपमान न हो।
Tuesday, May 19, 2020
सहरसा।डीएम को राजद नेताओं ने सौंपा ज्ञापन
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002