गया। बिहार के गया में एक सिरफिरे दामाद ने अपनी सास की ही हत्या कर दी। उसे चाकू मारकर घटना को अंजाम दिया। खास बात कि वह अपनी पत्नी को मारने आया था, लेकिन भ्रम में उसने सास को ही मार डाला। घटना से घर में काेहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि पत्नी से झगडा हुआ थाा गुस्से में रात में सास को ही पत्नी समझ बैठा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपित दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
वारदात गया के डुमरिया थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जाता है कि चटकपुर निवासी सुधीर भुइयां का किसी बात को लेकर पत्नी से जमकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी इसी थाना क्षेत्र के कोल्हूबार गांव स्थित मायके में चली आई। गुस्से में पीछे-पीछे पति भी ससुराल पहुंच गया। यहां भी उसने पत्नी व सास से झगड़ा किया। किसी तरह मामला शांत हुआ और सब लोग खा-पीकर सोए गए।
बताया जाता है कि रात में जब सब सो गया तो सुधीर उठा और चुपके से सास वाले कमरे में चला गया। उसी कमरे में उसकी पत्नी भी सोयी हुई थी। सुधीर ने अंधेरा में नहीं पहचान सका और उसने अपनी 60 वर्षीय सास सुंदरी देवी को चाकू मार घायल कर दिया और फरार हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में डुमरिया के थाना प्रभारी रामजी प्रसाद ने बताया कि सुधीर पत्नी की हत्या करना चाह रहा था। उसने पत्नी के भ्रम में सास की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने लाश को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज, गया भेज दिया है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, घटना को लेकर घर में स्वजनों का रो-राेकर बुरा हाल है। पत्नी की भी हालत खराब है।
