Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 18, 2020

मधेपुरा।ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की मौत

शहर के मस्जिद चौक के पास फरीदाबाद मुहल्ला में रविवार को एक तेज रफ्तार ईंट्ट लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक महिला घटनास्थल स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई की। मुहल्ला के लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका बीबी सरीफन खातून महिला के पति मो. शमशाद ने बताया कि साढ़े 11 बजे पत्नी बकरी के लिए घास लाने सड़क के किनारे से जा रही थी।

इसी बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर बी आर 43 जी 2554 ने महिला को चपेट में ले लिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोगों ने पकड़कर पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को बचाया। इस बीच महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. संतोष कुमार ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।



ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

मधेपुरा। थाना क्षेत्र के सुखासन गांव के वार्ड 12 निवासी प्रदीप ऋषिदेव की दो वर्षीय बच्ची की मौत अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से हो गई। बच्ची की मां को भी गंभीर चोटें आई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम रेणु देवी अपनी दो वर्षीय बच्ची का इलाज कराकर वापस घर जा रही थी। इस दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौके पर ही हो गई। वहीं जख्मी रेणु देवी को लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया। इस दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर चालक ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे ाजेश कुमार ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।