Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल/बिहार: पीएम मोदी ने कांस्टेबल को दी जन्मदिन की बधाई, थानाध्यक्ष ने जताया आभार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

सुपौल/बिहार: पीएम मोदी ने कांस्टेबल को दी जन्मदिन की बधाई, थानाध्यक्ष ने जताया आभार


सुपौल: इस समय देश कोरोना संकट से जूझ रहा है. देश में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए 31 मई तक लॉकडाउन है. इस कड़ी में देश में डॉक्टर्स, नर्सेज और पुलिस कर्मियों की बढ़ती जवाब देही को देखते हुए उन्हें कोरोना योद्धा की श्रेणी में रखा गया है. वहीं गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के सुपौल जिले के छातापुर थाना में तैनात सुपौल जिला बल के कांस्टेबल बिकेश भगत को ईमेल के जरिये जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.


जन्मदिन की बधाई मिलते ही कांस्टेबल बिकेश भगत की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. कांस्टेबल बिकेश भगत ने जन्मदिन की बधाई देने पर पीएम नरेन्द्र मोदी को शुक्रिया कहा.

वही छातापुर थानाध्यक्ष अनमोल कुमार ने भी पीएम का आभार व्यक्त किया.