Kosi Live-कोशी लाइव बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3276, अब तक 1209 लोग हो चुके हैं ठीक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 3276, अब तक 1209 लोग हो चुके हैं ठीक


 गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 149 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,276 हो गई है.

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शुक्रवार को राज्य में 96 नए मामले और आए हैं जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3276 हो गई है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि राज्य में अब तक 1209 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं.

आपको बता दें कि गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 149 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,276 हो गई है. बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को सबसे अधिक बेगूसराय में 19, नालंदा में 13, नवादा में 10, भागलपुर, गया व पटना में 12-12 तथा पूर्वी चंपारण में 11 मामले सामने आए हैं.

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 245, रोहतास में 201, मधुबनी में 176 तथा बेगूसराय में 180 मामले सामने आए हैं.

बिहार राज्य स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक कुल 72256 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है और अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3276 हो गई है. उल्लेखनीय है कि तीन मई के बाद 2,168 प्रवासी व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. राज्य में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है.