Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

मधेपुरा।कट्टा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

@कोशी लाइव:


मधेपुरा। थाना क्षेत्र की जजहट सवेला पंचायत स्थित सवेला चौक पर एक चाय की दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने एक कट्टा सहित कारतूस बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली कि सवेला चौक पर लाल बिहारी शर्मा के यहां कुछ अपराधी छवि के लोग जमा है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल चाय दुकानदार सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि पुलिस ने जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है, उसमें जजहट सवेला पंचायत वार्ड संख्या चार के प्रदुम्न पर इससे पूर्व भी मामला है। कांड संख्या 129/17 में हथियार के साथ जबकि मधेपुरा के कांड संख्या 392 में मर्डर केस का मामला है। लल्लू के पास से कारतूस बरामद हुआ है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य तीन लोगों का अपराध की दुनियां से कोई रिश्ता नहीं है। नीतीश और महताब साथ ही चाय वाले को आवश्यक पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सहित प्रशिक्षु एएसआइ आशुतोष त्रिपाठी, कमांडो राजेश व सत्यप्रकाश शामिल थे।