PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 49 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही बिहार में मरीजों का आंकड़ा 879 हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मंगलवार को चौथी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक पटना से 49 मामले सामने आये हैं.

11:00pm पटना। बिहार में मंगलवार को अब तक 81 मरीज मिल चुके हैं। अभी रात बाकी है। इसमें पहली बार कोरोना के एकसाथ 34 नए मामले मिले। आज सुबह दो रिपोर्टों में कोरोना वायरस से संक्रमित 18 नए मरीज मिले थे। इसके बाद तीसरी रिपोर्ट में 34 और फिर चौथी रिपोर्ट में 29 मरीज मिले। इस तरह कुल मरीजों की संख्या अब 830 हो गई है। अभी मिले मरीजों में 14 पश्चिमी चंपारण, 13 रोहतास, 16 खगड़िया, 9 बेगूसराय, 7 पटना, 4 मधुबनी, 3 मुजफ्फरपुर, दो गोपालगंज, दो औरंगाबाद और एक-एक सिवान, भागलपुर, सुपौल, पूर्णिया, बांका, कटिहार और सारण जिले के हैं।
दो दिन में मिले करीब 150 मरीज
बिहार में प्रवासी मजदूर राज्य सरकार के लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। बिहार के बाहर से वापस ट्रेन से बिहार आ रहे कई मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। सोमवार तक बिहार में 150 प्रवासी कोरोना पॉज़िटिव पाये गये हैं। तो वहीं पिछले दो दिनों में राज्य में करीब 150 कोरोना मरीज मिले हैं। रविवार को राज्य में सर्वाधिक 96 तो वहीं सोमवार को 53 मरीज मिले हैं।
बिहार पुलिस के जवान हुए कोरोना संक्रमित
वहीं सोमवार को 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, जिसमें बीएमपी के आठ जवान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस तरह से कोरोना अब बिहा पुलिस के मुख्यालय तक पहुंच गया है, इनमें से एक जवान पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित एक आईपीएस का बॉडीगार्ड है। अब ये कोरोना पॉजिटिव बॉडीगार्ड किसके-किसके संपर्क में आया है, इसकी पड़ताल की जा रही है।
बिहार पुलिस की बात करें तो अभी तक 23 पुलिसवाले इसकी चपेट में आ चुके हैं। BMP 14 के 13 जवान संक्रमित हैं तो वहीं मधुबनी के 1, अररिया के 2, रेल पुलिस पटना, रोहतास में पदस्थापित 2 जवान भी कोरोना संक्रमित हुए हैं वहीं भभुआ के 5 जवान संक्रमित हुए हैं।
बिहार में 378 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं ठीक
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के ट्वीट से मिली जानकारी के अनुसार अबतक बिहार में 378 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है। जो भी मरीज ठीक होकार अस्पताल से घर जा रहे हैं उन्हें 14 दिनों तक होम क्वारन्टीन में रहने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी बिहार में कोरोना के कुल 331 पॉजिटव मरीज एक्टिव है, जिनका इलाज किया जा रहा है। वहीं, राज्य में अबतक 34 हजार 662 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है। करीब 16 सौ सैम्पल जांच की प्रक्रिया में है।
