Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।बस से टकराया घोड़ा, सवार बुरी तरह जख्मी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

सहरसा।बस से टकराया घोड़ा, सवार बुरी तरह जख्मी


सहरसा। बुधवार की देर रात महिषी विश्वकर्मा चौक के समीप सहरसा से प्रवासी मजदूरों को लेकर महिषी ब्लॉक आ रही बस घोड़ा से टकरा गई। घटना में घोड़ा की मौत हो गई जबकि सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया। जख्मी महिषी निवासी अभिनंदन चौधरी को ग्रामीणों के सहयोग से महिषी अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तेधरा निवासी फुलो यादव के पुत्र अपने घोड़े पर सवार होकर महिषी आया था। जिससे अभिनंदन की मित्रता थी मित्रतावश घोड़ा मांगकर सवारी करने लगा। घोड़े की सवारी करते जैसे ही वो महिषी चौक के समीप पहुंचा सामने से आ रहे प्रवासी मजदूर भरे बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घोड़ा की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही एएसआई बिनोद राय सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे और घटना में शामिल बस को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक फरार हो गया। इस बीच उसपर सवार प्रवासी मजदूर भी बस से उतरकर भागने लगे जिनमें से कुछ प्रखंड कार्यालय पहुंचे तो कुछ अपने गांव भाग निकले। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि जख्मी का इलाज सहरसा में हो रहा है जिसका फर्द बयान के लिए पदाधिकारी को भेजा गया है।