सहरसा। बसनही थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर बलैठा गांव से एक व्यक्ति को दो हथियार समेत एक गोली के साथ गिरफ्तार किया। बसनही थानाध्यक्ष श्वेत कमल ने बताया कि सूचना के आधार महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत के बलैठा गांव निवासी आशीष कुमार के घर पर छापेमारी की गई। जहां आशीष के घर से दो देशी कट्टा समेत एक गोली बरामद किया गया। जिसे जब्तकर आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद बुधबार को आशीष के विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।