Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।पिस्तौल की नोंक पर बदमाशों ने दिव्यांग से लूटे 10 हजार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 27, 2020

सहरसा।पिस्तौल की नोंक पर बदमाशों ने दिव्यांग से लूटे 10 हजार

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र के हरशंखिनी पुल के समीप बुधवार को चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर बाइक सवार घोघसम निवासी राधे यादव से 10 हजार रुपये लूट लिया। एक आंख से दिव्यांग पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना में की है। दिए गए आवेदन में कहा है कि वो सुबह मोटरसाइकिल से सहरसा जा रहा थे कि इसी दौरान हरशंखिनी पुल पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर घेर लिया और 10 हजार रुपये लूट लिया।

विरोध करने पर मारपीट कर बाइक छीनने की भी कोशिश की। लेकिन इस दौरान गोरहोघाट की तरफ से दो टेपों को आते देख सभी बदमाश तटबंध की ओर भाग गया। उन्होंने कहा कि एक बदमाश को वो जानते हैं। थाना के सहायक अवर निरीक्षक शत्रुघ्न राय ने कहा कि आवेदन के आलोक में घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की गई है।