सहरसा। प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण विक्रेताओं द्वारा गरीबों को उपलब्ध कराए जा रहे खाद्यान्न भले ही अधिकारियों की निगरानी और देखरेख में वितरण किया जा रहा है। लेकिन प्रखंड में कालाबाजारी थमने का नाम नहीं ले रही है। यह मामला घौरदौड़ पंचायत के पहलाम ब्राह्माण टोली का है। जहां चार बजे सुबह दूसरे पंचायत से एक टैंपू पर कालाबाजारी का 16 बोरी चावल लदा वाहन ब्राह्माण टोली होकर पहाड़पुर बाजार की ओर जा रहा था। शनिवार सुबह ग्रामीणों की आहट पर कालाबाजारी करने वाला शख्स घबरा गया और टेम्पू को तेज गति से लेकर भागने लगे। ग्रामीणों के द्वारा जबरन रोका गया लेकिन किसी तरह टेम्पू लेकर भागने लगे जिस दौरान 4 बोरी चावल जमीन पर गिर गया। जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित रखते हुए बीडीओ सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बनमाईटहरी चंद्रगुप्त कुमार बैठा को सूचित कर कालाबाजारी की 4 बोरा चावल सुपुर्द किया। बीडीओ ने बरामद चावल को स्थानीय जन वितरण विक्रेता श्रीधर पौद्दार के जिम्मे लगा दिया। इधर टेंपो चालक एवं व्यवसायी की खोजबीन की जा रही है। लोगों के अनुसार यह मामला सरबेला पंचायत के किसी डीलर से जुड़ा है।
Saturday, May 30, 2020
सहरसा।कालाबाजारी के चार बोरी चावल बरामद
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
