Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।गोलीबारी कांड का नामजद आरोपी विजय दास लोडेड पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 29, 2020

सहरसा।गोलीबारी कांड का नामजद आरोपी विजय दास लोडेड पिस्टल व जिन्दा कारतूस के साथ हुआ गिरफ्तार


*

रितेश/सहरसा

सदर थाना पुलिस को गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाला नामजद मुख्य आरोपी विजय दास को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जानकारी देते हुए सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि गोलीकांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त विजय दास ब्लू रंग की स्वीफ्ट कार से शहर के व्यवहार न्यायालय की तरफ जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने पीछाकर भागते हुए अपराधी को खदेड़ कर संजय गांधी पार्क के पास से गिरफ्तार किया। वहीं तलाशी के क्रम में उक्त युवक के पास से लोडेड पिस्टल व तीन जिन्दा कारतूस बरामद किया। बताते चलें कि बीते 10 मार्च को होली के दिन आपसी विवाद में शहर के संतनगर में गोलीबारी की घटना हुई थी। सरेशाम हुई गोलीबारी की घटना के बाद जख्मी युवक गोलु सिंह के द्वारा विजय दास समेत अन्य युवकों को नामजद करते हुए सदर थाना में आवेदन दिया था। पुलिस ने गोलीबारी की घटना में संलिप्त युवकों की गिरफ्तारी के लिए कई दफा छापेमारी भी की थी लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा था। गोलीबारी की घटना के बाद से ही पुलिस को आरोपी युवक की तलाश थी जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। मौके पर सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष द्रवेश कुमार, सिपाही कारु सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।