Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता बने सुमन, लोगों ने दी बधाई - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 15, 2020

सहरसा।जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के बिहार प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता बने सुमन, लोगों ने दी बधाई

सुमन सौरभ



सहरसा - जिले के बनगाँव निवासी रतन कुमार लाल के पुत्र सुमन सौरभ को संगठन के प्रति निष्ठा, पार्टी संबिधान एवं लोकतंत्र के प्रति आस्था तथा सामाजिक, राजनीतिक जागरूकता को देखते हुए जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु देव पौद्दार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष (बिहार) एवं प्रदेश प्रवक्ता (बिहार) मनोनीत किया गया है। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु देव पौद्दार ने जानकारी देते हुए बताया कि सुमन सौरभ पर आशा और विश्वास के साथ ये जिम्मेदारी सौंपी है। हमें उम्मीद है कि पहले की अपेक्षा ये दोगुने उत्साह से पार्टी संगठन के विस्तार एवं उसके राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। हम उनके सफलता की मांगल कामना करते हैं। पार्टी में मनोनयन के बाद सुमन सौरभ कहा कि सबसे पहले हम जनतांत्रिक लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विष्णु देव पौद्दार का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। उन्होंने मुझे संगठन के प्रति आस्था देखते हुए मेरे ऊपर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, मैं उसे हरसंभव निभाने का प्रयास करूँगा। मेरे नेतृत्व में जनतांत्रिक लोकहित पार्टी समाज हित में संघर्ष करेगी और समाज को आगे ले जाएगी एवं नई ऊंचाइयों को छुएगी। इधर सुमन सौरभ को पार्टी में मिली जिम्मेदारी की खबर मिलते ही चाहनेवालों में खुशी की लहर दौड़ गई। सबने विभिन्न माध्यमों से बधाई एवं शुभकामना सन्देश देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।