Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।लूटपाट और मारपीट मामले में हथियार के साथ एक गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

सहरसा।लूटपाट और मारपीट मामले में हथियार के साथ एक गिरफ्तार

सहरसा। कनरिया ओपी क्षेत्र के बेलवाड़ा में यूपी के सहारनपुर निवासी तरबूज किसान के साथ लूटपाट व मारपीट मामले में पुलिस ने छापेमारी कर एक नामजद आरोपित मृत्युंजय कुमार यादव के भाई संतोष कुमार को पिस्तौल व गोली के साथ गिरफ्तार लिया।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए रंगदारी नहीं देने, लूट व मारपीट की घटना को अंजाम देने की बातें कही। कनरिया ओपी अध्यक्ष धर्मवीर साथी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश संतोष कुमार को उनके घर सहुरिया से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक पिस्तौल और गोली बरामद किया गया।

बताया कि तरबूज किसान के आवेदन में आरोपित बनाए गए मनोज यादव के पुत्र मृत्युंजय यादव का छोटा भाई संतोष कुमार भी घटना में शामिल था।

उल्लेखनीय है कि तरबूज किसान द्वारा 40 एकड़ में तरबूज की खेती की गई है। बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर लूटपाट व मारपीट की थी। इस मामले में एसपी द्वारा कार्रवाई का निर्देश दिए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की।

कैंप पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

तरबूज किसान मोहम्मद नसीम और बेलवारा के ग्रामीण लगन सिंह, संजय साह, बेदानंद सिंह इत्यादि दर्जनों लोगों का कहना है कि महज 500 मीटर पर विद्यालय पर बीएमपी पुलिस का कैंप है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को देने के बाद कार्रवाई की गई।