Kosi Live-कोशी लाइव बिहार: 563 संक्रमित / सहरसा और सुपौल में भी पहुंचा कोरोना का संक्रमण, समस्तीपुर में मिले 6 नए मरीज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

बिहार: 563 संक्रमित / सहरसा और सुपौल में भी पहुंचा कोरोना का संक्रमण, समस्तीपुर में मिले 6 नए मरीज

ब्रेकिंग न्यूज:सहरसा:सहरसा में भी कोरोना की हुई इंट्री,सौरबाजार के दो बच्चे निकले कोरोना पॉजिटिव।

वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण से अब बिहार का सहरसा जिला भी अछूता नहीं रहा। लगातार लगभग 40 दिन बीत जाने के बाद भी देश में संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वहीं आज का दिन सहरसा के लिए भी बुरी खबर वाला रहा, जहाँ दो-दो 13 वर्षीय बच्चे के पॉजिटिव आने की सूचना प्राप्त हो रही है। और इस प्रकार प्रदेश में कोरोना मरीज़ों की संख्या 563 तक पहुंच गई है।

बिहार: 563 संक्रमित / सहरसा और सुपौल में भी पहुंचा कोरोना का संक्रमण, समस्तीपुर में मिले 6 नए मरीज

पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 563 हो गई है। 246 मरीज स्वस्थ हुए हैं। शुक्रवार सुबह समस्तीपुर के छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से चार पुरुष रोसरा के हैं। हसनपुर के लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। समस्तीपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 हो गई है।

दरभंगा के बिरौल के 38, 50 और 47 साल के तीन पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सहरसा के सउरबाजार में रहने वाले 13 साल के दो बच्चे कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। सुपौल के भलवाबाजार का 16 साल का युवक संक्रमित हुआ है। वहीं, कटिहार के गेराबदी में रहने वाली 40 साल की महिला कोरोना की मरीज बन गई है।

मुंगेर है सबसे अधिक प्रभावित

जिलासंक्रमित ठीक हुए मौत
मुंगेर10238            1
बक्सर5626
रोहतास54221
पटना4720
नालंदा3635
कैमूर3216
सीवान3225
मधुबनी24
गोपालगंज1817
भोजपुर1810
औरंगाबाद146
बेगूसराय138
भागलपुर133
प. चंपारण11
कटिहार11
सारण84
पू. चंपारण91
समस्तीपुर7
सीतामढ़ी611
गया65
दरभंगा8
अरवल51
जहानाबाद5
नवादा43
लखीसराय42
बांका3
वैशाली321
शिवहर3
अररिया2
मधेपुरा22
शेखपुरा1
पूर्णिया2
किशनगंज1
सहरसा2
सुपौल।      1