Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।मो हुसैन की हत्या के खुलासा को लेकर किया जाएगा चरणबद्ध आंदोलन:पुनपुन यादव - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 9, 2020

सहरसा।मो हुसैन की हत्या के खुलासा को लेकर किया जाएगा चरणबद्ध आंदोलन:पुनपुन यादव



सिमरीबख्तियारपुर के बनमा इटहरी प्रखंड के पहाड़पुर चकला निवासी मो हुसैन के हत्त्या के खिलाफ आंदोलन किया आह्वान।
जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश महासचिव पुनपुन यादव ने मोहम्मद हुसैन की हत्या को लेकर कहा कि पुलिस प्रशासन की नाकामी है। पुनपुन यादव शनिवार को पीड़ित मोहम्मद हुसैन के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे ।जहां मोहम्मद हुसैन के पिता और उनकी मां से मिलकर ढाढस बढ़वाया। बलमा इटहरी ओपी क्षेत्र के बनमा-सुकमा मुख्य सड़क मार्ग स्थित बादशाह नगर पुल पर बीते शनिवार की देर शाम घात लगाए बैठे अपराधियों के द्वारा मोहम्मद हुसैन की हत्या कर दिया गया था। जिस को लेकर पूरे अनुमंडल में चर्चा का विषय बना। वही इस हत्याकांड के आठवें दिन बीतने के बाद भी हत्या की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। वही छात्र नेता पुनपुन यादव ने अब आंदोलन करने की घोषण किया है। हत्या की अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए भले ही ओपी पुलिस लगातार हाथ पर मारती हो लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। जिससे यह साबित होता है कि इलाके में अपराधियों का मनोबल आसमान में है वही इस हत्याकांड से इलाके के जनमानस में डर और भय का माहौल बना हुआ है। पुनपुन यादव ने इस हत्याकांड को लेकर जन अधिकार छात्र परिषद के बैनर तले रविवार से कैंडल मार्च उसके बाद एक दिवसीय मौन धारण फिर पुतला दहन करके प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन लॉक डाउन का पालन करते हुए किया जाएगा ।सिमरी बख्तियारपुर में जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन हत्या सामने आ रहे हैं उससे साबित हो रहा है कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निकम्मी साबित हो गई है।