Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।कट्टा व कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

मधेपुरा।कट्टा व कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार


मधेपुरा। अरार ओपी क्षेत्र के परसी चौक पर एक कट्टा व चार कारतूस के साथ पुलिस ने दो बदमाश को किया गिरफ्तार किया। ओपी अध्यक्ष राजबली कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम वाहन चेकिग के दौरान झिटकिया निवासी रमण कुमार व जयराम परसी निवासी इंकेश कुमार को गिरफ्तार किया। उसमें रमण कुमार के पास कट्टा व चार कारतूस बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखते ही तीनों बाइक सवार भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने खदेड़कर दो बदमाश को गिरफ्तार किया। एक भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाश पर आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है