मधेपुरा। लौआलगान पूर्वी के पूर्व सरपंच लोजद के प्रखंड अध्यक्ष निवास चंद्र उर्फ मुन्ना यादव के पिता पिता योगेंद्र सिंह तूफान की हत्या भी बदमाशों ने गोली मारकर कर दी गई थी। उस समय मुन्ना यादव बाल्यावस्था में थे। ठीक उसी तरह मुन्ना यादव की बदमाशों ने हत्या कर दी। पूर्व सरपंच की हत्या के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। वहीं उनके चाहने वाले को काफी दुख व सदमे में हैं। घटना के बाद लौआलगान के अलग-अलग चौक चौराहे पर सिर्फ एक ही चर्चा है। लोग बताते हैं कि समाज में मिलकर हमेशा काम करने वाले निवास चंद्र काफी मिलनसार थे। हत्या राजनीतिक रंजिश के कारण हुई है। वहीं उनके परिवार वालों का मानना है कि उसकी हत्या से पूर्व उनके परिवार में यह भनक नहीं था कि सरपंच की हत्या की दी जाएगी। इधर पुलिस हत्या को लेकर कई बिदुओं पर जांच कर रही है।
Sunday, May 31, 2020
मधेपुरा।पूर्व सरपंच के पिता की भी गोली मारकर की गई थी हत्या
कोशी लाइव
खबरों की सुझाव और विज्ञापन देने के लिए अभी संपर्क करें!Editor: Amar Akky
WhatsApp No:9570452002
