Kosi Live-कोशी लाइव सुपौल।गणपतगंज कांड का पुलिस ने किया उदेभेदन, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 28, 2020

सुपौल।गणपतगंज कांड का पुलिस ने किया उदेभेदन, दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल): थाना क्षेत्र के गणपतगंज के किराना व्यवसायी संतोष अग्रवाल एवं उनके कर्मी को गोली मारकर घायल करके रुपए लूटकांड में पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना परिसर में गुरुवार को एसडीपीओ रामानंद कुमार कौशल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 मई 2020 को धरहरा गणपतगंज रोड में दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों द्वारा किराना व्यवसायी संतोष अग्रवाल गणपतगंज वार्ड नंबर 6 अपना प्रतिष्ठान बंद कर वापस घर आने के क्रम में पांच लाख रुपये लूट लिए थे। विरोध करने पर शातिर अपराधी ने गोली चला दी थी। जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिमराही लाया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक द्वारा कांड की गंभीरता को देखते हुए अविलंब उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधी की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस उपाधीक्षक रामानंद कुमार कौशल के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई। छापेमारी टीम के सदस्यों के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए इस कांड में संलिप्त अपराधी की पहचान की गई है। एक अपराधी सोनेलाल कुमार उर्फ सोनू यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटी गई राशि भी बरामद की गई है। गिरफ्तार अपराधी ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के भी घटना में शामिल होने के संबंध में अपना स्वीकारोक्ति बयान दिया है। उनकी गिरफ्तारी हेतु सतत छापामारी जारी है। कांड में फरार अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार प्राथमिक अभियुक्त सोने लाल यादव उर्फ सोनू यादव के निशानदेही पर घटना के समय अपने साथ लेकर गए हथियार को अपने घर में छुपाकर मिट्टी में गाड़ कर रखा था। एक देसी कट्टा और दो जिदा कारतूस बरामद हुआ है। राघोपुर थाना कांड संख्या 10/2020 के प्राथमिकी अभियुक्त मिथिलेश कुमार साकिन जरैला त्रिवेणीगंज को भी घटना में लूटी गई टैब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कांड संख्या 108 / 2020 आ‌र्म्स एक्ट के प्राथमिक की नामजद अभियुक्त छोटे लाल यादव साकिन गिरीपट्टी को भी गिरफ्तार किया गया है और शेष बिदुओं पर अनुसंधान एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है। अपराध कर्मियों के पास से बरामद कट्टा जिदा गोली के संबंध में राघोपुर थाना में अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। छापामारी दल में शामिल सदस्य अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामानंद कौशल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी त्रिवेणीगंज गणपति ठाकुर, पुलिस निरीक्षक केवी सिंह, वीरपुर थानाध्यक्ष, राघोपुर थानाध्यक्ष सरोज कुमार, त्रिवेणीगंज सुधाकर कुमार, प्रतापगंज रजनीश कुमार केसरी, विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी थे।