बिहार में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। पटना में इस वक्त कोरोना के मरीज सबसे ज्यादा हैं। हर दिन गांव और कई जिलों से कोरोना के नए मरीज की खबर सामने आ रही है।
बिहार सरकार कोरोना के इस बढ़ते हुए प्रकोप को देख कर काफी ज्यादा परेशान है और इसकी रोकथाम के लिए कई सारे नियमों में बदलाव भी कर रही है।
बिहार में इस बार शिक्षकों को गर्मी की छुटियाँ नही मिल पाएगी क्योंकि इस बार शिक्षकों को क्वारंटाइन सेंटरों पर ड्यूटी करना होगा ताकि मरीजों की देखभाल सही से किया जा सके और कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके।
बिहार सरकार के प्राइमरी शिक्षा निदेशक डॉ रणजीत कुमार ने इसके बारे में जानकारी दी हैं।
उन्होंने कहा है कि इस बार शिक्षक गर्मी की छुटियों का आनंद नही ले सकेंगे क्योंकि हालात इस बार काफी खराब है।
