Kosi Live-कोशी लाइव बिहार बोर्ड:सहरसा में मैट्रिक परीक्षा की शेष कॉपी की जांच तीन केंद्रों पर शुरू - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

बिहार बोर्ड:सहरसा में मैट्रिक परीक्षा की शेष कॉपी की जांच तीन केंद्रों पर शुरू

सहरसा। माध्यमिक परीक्षा के बचे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य गुरुवार से जिला मुख्यालय स्थित तीन केंद्रों पर फिर से शुरू किया गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर पूर्व में कॉपी मूल्यांकन का कार्य रोक दिया गया था। जिसे एक बार फिर से शुरू किया गया है। मूल्यांकन का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ शुरू किया गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर पूर्व में कॉपी मूल्यांकन कार्य रोक दिया गया था। मूल्यांकन कार्य सोशल डिस्टेंस एवं सभी मापदंडों को पूरा करते हुए शुरू किया गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित जिला स्कूल, जिला गर्ल्स स्कूल एवं मनोहर उच्च विद्यालय में माध्यमिक परीक्षा के बचे कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया है।

पूर्व में कॉपी मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षकों द्वारा ही कॉपी मूल्यांकन का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले में अधिकांश कॉपियों का मूल्यांकन कार्य हो चुका है। कुछ विषयों के बचे कांपियों का मूल्यांकन का कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्कूल में सोशल साइंस के लगभग छह हजार, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में अंग्रेजी के लगभग आठ हजार एवं मनोहर विश्वविद्यालय में हिंदी के लगभग आठ हजार कॉपियों का मूल्यांकन कार्य बचा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर 10 मई तक मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है