Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा/बिहार:मजदूर दिवस: राबड़ी, तेजस्वी समेत राजद कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 1, 2020

सहरसा/बिहार:मजदूर दिवस: राबड़ी, तेजस्वी समेत राजद कार्यकर्ताओं ने उपवास रखा



अप्रवासी मज़दूरों की घर वापसी और राशन वितरण में धांधली के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर राजद कार्यकर्ताओं ने मई दिवस पर अपने अपने आवास पर उपवास रखा। 

पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी, प्रदेश अध्यक्ष जगदान्द सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र पूर्वे ने भी अपने आवास पर उपवास रखा। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया।  उपवास कार्यक्रम 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला।

प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि उपवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जगदान्द सिंह डा राम मनोहर लोहिया की किताब समता और सम्पन्नता पढ़ रहे थे।

रालोसपा नेताओं ने गरीबों में बांटी सहायता राशि

रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने आस पास गरीबों के बीच सहायता राशि का वितरण किया। पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी अपने गाँव वैशाली में गरीबों की मदद की। सहायता के लिए यह राशि भिक्षाटन से प्राप्त की गई थी। पार्टी प्रमुख के आह्वान पर पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 26 से 29 अप्रैल तक भिक्षाटन कर धन संग्रह किया था। 

आज मजदूर दिवस के अवसर पर मैं पूरे देश के सभी मजदूरों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देती हूं तथा बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के आह्वान पर लालू यादव को जेल से रिहा करने की मांग को लेकर अपने-अपने आवास पर दो घंटे का उपवास 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है इसी के तत्वाधान में मैं प्रियंका मेहता युवा राज प्रदेश सचिव अपने बाल बच्चे दोनों बेटा के साथ पार्टी के  चुनाव निशान लालटेन आपका बैनर तथा लालटेन तथा उपवास तोड़ने के लिए ग्लास में पानी तथा अंकुरित मूंग एवं चना हरा मिर्च नमक के साथ 12:00 बजे अपना अनशन तोड़ूंगी तथा इस उपवास के माध्यम से के माध्यम से संदेश देना चाहती हूं कि पूरे बिहार के लोग लाल यादव का गरीब मजदूर के नेता को रिहा का मांग करते हैं धन्यवाद बैजनाथ पुर मेहता टोला वार्ड नंबर न 11 थाना सौर बाजार जिला सहरसा