Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई में शालिनी सिंह तोमर और नैना सरकार को मिली नई जिम्मेदारी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, May 19, 2020

सहरसा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश इकाई में शालिनी सिंह तोमर और नैना सरकार को मिली नई जिम्मेदारी


*रितेश हन्नी*

सहरसा - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बिहार प्रदेश की मीडिया सह प्रभारी शालिनी सिंह तोमर एवं नैना सरकार, पूजा राठौड़ को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवन्ती झा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी संगठन में आगे बढ़ने के लिए यही जज्बा व हौसला होना चाहिए जो शालिनी ने जिला मीडिया प्रभारी व महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया है। अब मुझे आशा और पूर्ण विश्वास है कि शालिनी प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी सार्थकता निःसंदेह साबित करेगी। इनके कार्य व पार्टी के प्रति इनलोगों के समपर्ण भाव की मैं सराहना करती हूँ। वहीं नवमनोनित प्रदेश मीडिया प्रभारी शालिनी सिंह तोमर ने कहा कि पार्टी की वरीय पदाधिकारी से मिली नई जिम्मेदारियों पर भी खड़ा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी। वहीं नवमनोनित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नैना सरकार ने कहा जिस ईमानदारी से नगर उपाध्यक्ष और जिला मंत्री के दायित्व को पूरी निष्ठा से मैंने निभाने का प्रयास किया है उसी ऊर्जा के साथ मैं इस जिम्मेदारी को भी  निभाउंगी। इस नये पदभार को देने के लिये लाजवन्ती झा को बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हूं। नवमनोनित सदस्यों को पूर्व विधायक आलोक रंजन, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, शशि शेखर सम्राट, सिद्धार्थ सिंह सिधु, अभिषेक वर्धन, बजरंग गुप्ता, चन्दन सिंह, कुश मोदी, शशि ओझा, निशा झा, अजय कुमार, रौशन कुमार, गुंजन झा, शक्ति गुप्ता, मुन्नी यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।