Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा:ईद आज(सोमवार), ईदगाहों व मस्जिदों में नहीं होगी सामूहिक नमाज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 24, 2020

सहरसा:ईद आज(सोमवार), ईदगाहों व मस्जिदों में नहीं होगी सामूहिक नमाज

@कोशी लाइव::


सहरसा। ईद सोमवार को मनाया जाएगा। कोविड-19 और लॉकडाउन के कारण इस वर्ष हालांकि अन्य वर्षों की भांति उत्साह से यह त्योहार नहीं मनाया जा सकेगा। परंतु वर्ष भर के इस पर्व को मनाने के लिए लोग खरीदारी में लगे रहे।

बाजार में सेवई- लच्छा, इत्र टोपी व कपड़ों की बिक्री हुई। लॉकडाउन के कारण गरीब तबके के लोगों का रोजी पूरी तरह लगभग दो महीने से प्रभावित है। इसलिए अधिकांश लोग कपड़ों की खरीदारी नहीं कर पाए, परंतु अन्य चीजों की कमोवश खरीदारी की जा रही है। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के कारण शारीरिक दूरी व्यवस्था लागू किए जाने के लिहाज से इस वर्ष ईदगाहों व मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और मौलाना की ओर से अलग-अलग आदेश जारी किया गया है। ईद को ले बच्चों का उत्साह चरम पर है।