Kosi Live-कोशी लाइव बड़ी खबर:प्रवासी बिहारियों को लाने के लिए तेजस्वी ने 50 ट्रेनों का किराया देने का किया ऐलान bihar news - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 4, 2020

बड़ी खबर:प्रवासी बिहारियों को लाने के लिए तेजस्वी ने 50 ट्रेनों का किराया देने का किया ऐलान bihar news

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम गरीब बिहारी मज़दूर भाईयों की तरफ़ से इन 50 रेलगाड़ियों का किराया बिहार सरकार को देंगे। सरकार आगामी 5 दिनों में ट्रेनों का बंदोबस्त करें, पार्टी इसका किराया तुरंत सरकार के खाते में ट्रांसफ़र करेगी। सोमवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर तेजस्वी ने ये बातें लिखी हैं।

तेजस्वी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए लिखा है कि गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देश अनुसार राज्य सरकार को ही ट्रेनों का प्रबंध करना है, इसलिए हम राज्य सरकार से आग्रह करते है कि वह मज़दूर भाईयों से किराया नहीं ले, क्योंकि राजद शुरुआती 50 ट्रेनों का किराया वहन करने के लिए एकदम तैयार है।

राजद उनके किराए की राशि राज्य सरकार को चेक के माध्यम से जब सरकार कहें, सौंप देगी। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बहुत हो चुका संसाधनों की कमी का बहाना और हवाला। अब यथाशीघ्र अप्रवासी भाईयों को वापस लेकर आइए।

तेजस्वी ने अगले ट्वीट में लिखा है कि आदरणीय नीतीश कुमार जी, ग़रीब मज़दूरों की तरफ़ से 50 ट्रेनों का किराया राजद वहन करने के लिए एकदम तैयार है क्योंकि ड़बल इंजन सरकार सक्षम नहीं है। कृपया अब अविलंब प्रबन्ध करवाइए। सुशील मोदी जी- कुल जोड़ बता दिजीए, तुरंत चेक भिजवा दिया जाएगा। वैसे भी आपको खाता-बही देखने का शौक़ है।