Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।दो हत्याओं से दहला चौसा, बेलगाम हुए बदमाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 31, 2020

मधेपुरा।दो हत्याओं से दहला चौसा, बेलगाम हुए बदमाश


मधेपुरा। चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी पंचायत निवासी पूर्व सरपंच सह लोजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व राजद सदस्य निवास चंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की हत्या के छह घंटे के अंदर बेखौफ बदमाशों ने दूसरी हत्या का अंजाम दे दिया। दो हत्याओं से चौसा के लोग डरे हुए हैं। बेलगाम बदमाश हत्या ही नहीं कर रहे बल्कि हवाई फायरिग कर दहशत भी फैला रहे हैं। दूसरी हत्या किसी जनप्रतिनिधि का नहीं बल्कि एक कुख्यात सुबोध यादव की हुई है। लगातार दो हत्या होने के बाद चौसा का सुदूरवर्ती इलाके में दहशत का माहौल है। गैंगवार की स्थिति को लेकर लोग आशंकित हैं। शुक्रवार की शाम बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व सरपंच निवासचंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव को लौआलगान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद बदमाश आराम से भाग निकले। दूसरी ओर इसी थाना क्षेत्र के अजगैवा मिल्की दियारा इलाके के मिल्की बहियार में भागलपुर जिले के विहपुर निवासी कुख्यात सुबोध यादव की हत्या गोली मारकर कर दी गई। उधर, दियारा में हजारों एकड़ में फैली मक्का की फसल तैयार कर रहे किसानों के बीच लगातार हो रही हत्याओं से दहशत का माहौल व्याप्त है। सुबोध यादव की हत्या के बाद पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पुलिस के दस्तावेज में कुख्यात सुबोध के खिलाफ हत्या, लूट और अपहरण जैसे कई संगीन मामला दर्ज हैं। वर्ष 2018 में लौआलगान के बेचन की हत्या में प्राथमिकी अभियुक्त भी था। वर्ष 2019 में लूटपाट रंगदारी के सुबोध फरारी अभियुक्त था। इंस्पेक्टर पीके यादव ने बताया कि हत्या को लेकर जांच शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होगा।