छातापुर स्थित पप्पू मेहता पत्रकार के आवासीय परिसर के एक कमरे में लगे ताले को चोरो ने तोड़ने का प्रयास किया।परन्तु प्रयास असफल रहा।आशंका है कि चारो तरफ से बंद व ऊची दीवाल रहने के बाबजूद विद्यालय से पीछे होकर रात में चोरो ने आंगन में प्रवेश किया ।और ठाले को तोड़ने का प्रयास किया।इसकी जानकारी गृह स्वामी पप्पू मेहता ने डीएसपी त्रिवेणीगंज व थानाध्यक्ष अनमोल कुमार को दिया है।
साथ ही अनुरोध किया है कि ऐसे लोगो के विरुद्ध जांच कर अग्रतर कानूनी करबाई किया जाय।
