Kosi Live-कोशी लाइव मधेपुरा।लड़की का फोटो और वीडियो, वायरल मामले में युवक हुआ गिरफ्तार। - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 16, 2020

मधेपुरा।लड़की का फोटो और वीडियो, वायरल मामले में युवक हुआ गिरफ्तार।

मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की का फोटो और वीडियो मोबाइल और वाट्स एप के वायरल करने के मामले में आरोपित गमैल पंचायत के गोरपार वार्ड 11 निवासी फूलचंद कुमार साह (26) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि मामले की जानकारी होने पर 30 अप्रैल को जब लड़की की मां फूलचंद के पिता से शिकायत करने गई तो जाति सूचक शब्दों से गाली गलौज और मारपीट किया गया। मामले में आवेदन के आधार पर 3 मई को सुसंगत धाराओं के साथ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस निरीक्षक अंचल उदाकिशुनगंज को मामले का जांच पदाधिकारी बनाया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित फूलचंद कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।