थाने के डफरपुर गांव स्थित अपने नैहर से एक विवाहिता अपने प्रेमी संग फरार हो गई। विवाहिता के पति कटिहार जिला के कोढ़ा थाने के गैड़ाबाड़ी निवासी मिथुन कुमार ने नावकोठी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है। प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि उसकी शादी 2016 में डफरपुर पूर्वी के कैलाश शर्मा की पुत्री के साथ हुई थी। उसे दो साल की एक बेटी भी है। उसकी पत्नी पांच महीने से अपने मायके में थी। लॉकडाउन के कारण उसे कटिहार नहीं ले जा पाया। बुधवार को वह ससुराल आया। खाना खाकर वह व उसकी पत्नी, बेटी सभी कमरे में सो गए। देर रात में जगने के बाद वह अपनी पत्नी को कमरे में नहीं पाया। काफी देर तक वह नहीं आई तो खोजबीन शुरू कर दिया। लेकिन कुछ पता नहीं चला। कयास लगाया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।