Kosi Live-कोशी लाइव सहरसा।देसी कट्टा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा दो बदमाश - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 27, 2020

सहरसा।देसी कट्टा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा दो बदमाश


सहरसा। गश्ती के दौरान सलखुआ थाना की पुलिस ने मंगलवार को रात एक बाइक पर सवार दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।

सलखुआ थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया कि मंगलवार की रात एक बाइक पर सवार होकर सलखुआ डीह की ओर दो लोग आ रहे थे। जैसे ही उनदोनों की नजर पुलिस जीप पर पड़ी वेलोग बाइक मोड़कर दूसरी दिशा में भागने लगे। इसी दौरान दोनों बाइक पर से गिर गए और भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनदोनों को धर दबोचा। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया।

तलाशी के दौरान एक बदमाश के कमर से एक देसी लोडेड कट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाश में एक मधेपुरा थाना और जिला गोरियारी निवासी अनिल प्रसाद यादव का पुत्र प्रशांत कुमार फंटुस है एवं दूसरा सलखुआ डीह निवासी प्रवीण कुमार उर्फ फुचो कुमार है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रशांत कुमार उर्फ फंटुस कुमार एक शातिर अपराधी है। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। यह 2017 में जिला मुख्यालय सहरसा गांधी पथ में गोली चलाने एवं 2018 में आ‌र्म्स रिकवरी कांड में जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह दोनों किसी बड़ी घटना को अंजाम देने का प्लान बना कर आए थे। बदमाशों के द्वारा इस्तेमाल की जा रही बाइक कहीं चोरी की तो नहीं इस बाबत पुलिस छानबीन में जुटी है।