Kosi Live-कोशी लाइव खगड़िया:कोरोना को हराकर घर लौटने पर गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 30, 2020

खगड़िया:कोरोना को हराकर घर लौटने पर गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत


खगड़िया । कोसी किनारे के लोगों ने कोरोना को चुनौती दी है। वे कोरोना को मात देकर घर लौट रहे हैं। बेलदौर प्रखंड के आठ पॉजिटिव अब निगेटिव होकर घर लौट चुके हैं। बीते शुक्रवार को भी बेलदौर प्रखंड के बोबिल पंचायत के चार कोरोना पॉजिटिव इसे मात देकर कोविड उपचार केंद्र संसारपुर, खगड़िया से बेलदौर पहुंचे। लोगों ने ढोल-नगाड़े, गाजे-बाजे के साथ इन बहादुर योद्धाओं का स्वागत किया।

जानकारी के मुताबिक बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में अब-तक 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनमें अब तक आठ लोग कोरोना को मात देकर घर वापस आ चुके हैं। शुक्रवार को बेलदौर प्रखंड के कुल सात लोगों ने कोरोना को मात दी। जानकारी अनुसार बोबिल पंचायत के दो सगे भाई समेत चार लोग, बेलदौर पंचायत के दो, दिघौन एवं तेलिहार के एक- एक लोग कोरोना को मात देकर घर वापसी कर चुके हैं। अब बेलदौर प्रखंड में 12 कोरोना के एक्टिव केस हैं। बेलदौर पीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि कुल 20 पॉजिटिव में से आठ लोगों ने कोरोना को मात दी है।