Kosi Live-कोशी लाइव बिहार/नई दिल्ली:लॉकडाउन में भीड़ जुटाने पर पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का केस दर्ज - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Wednesday, May 13, 2020

बिहार/नई दिल्ली:लॉकडाउन में भीड़ जुटाने पर पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ीं, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का केस दर्ज


लॉकडाउन के बीच मंगलवार को दिल्ली की ओखला मंडी में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जुट गए। इन सभी मजदूरों ने बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में ओखला सब्जी मंडी के पास कैप्टन गौड मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में जमकर प्रदर्शन किया। यह मजदूर घर भेजे जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गईं।

लिहाजा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब दिल्ली पुलिस ने अमर कॉलोनी थाने में पूर्व सांसद पप्पू यादव और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ध्यान रहे कि मंगलवार को ओखला मंडी पर 200 से 250 प्रवासी मजदूर जुट गए थे।

इन लोगों ने बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे मजदूर घर वापसी के लिए इंतजाम कराए जाने की मांग कर रहे थे।

इस मौके पर पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे उन सब को घर पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। यदि सरकार के पास रेल का किराया नहीं है तो वह किराया देने के लिए तैयार हैं। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद मजदूरों ने इस धरने को खत्म कर दिया, लेकिन पुलिस अब प्रदर्शन की वीडियो फुटेज की जांच कर रही है।