Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR:VIDEO : दरभंगा में हनुमान मंदिर को तोड़ने के बाद तनाव, मौके पर पहुंची पुलिस को बनया बंधक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 17, 2020

BIHAR:VIDEO : दरभंगा में हनुमान मंदिर को तोड़ने के बाद तनाव, मौके पर पहुंची पुलिस को बनया बंधक


दरभंगा,। जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित गंगवारा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां कुछ लोगों ने अापसी विवाद में वहां स्थित हनुमान मंदिर को तोड़ दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे बंधक बना लिया।

  उनका आरोप था कि उनलोगों ने मंदिर तोड़े जाने की आशंका प्रकट करते हुए पूर्व में ही पुलिस को सूचना दी थी।

बावजूद पुलिस देर से पहुंची। जिससे दूसरे पक्ष ने मंदिर को तोड़ दिया। यह आस्था पर आघात जैसा है। हालांकि बाद में सूचना पाकर सदर थाना के एसएचओ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित लोगों को आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और बंधक बने पुलिसवालों को मुक्त किया।

दरभंगा में पुलिस को बंधक बनाए जाने का वीडियो यहां देखें