दरभंगा. कोरोना संकट (Corona Crisis) के बीच जहां लोग अपनी जान बचाने की जद्दोजहद में हैं वहीं अपराध (Crime) की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. जिले के जाले थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang Rape) करने का मामला सामने आया है. यह मामला 26 अप्रैल का बताया जा रहा है. घटना को अंजाम तब दिया गया जब पीड़िता अपने दादी के यहां से घर लौट रही थी. लौटने के क्रम में गांव के ही पांच युवकों ने लड़की का जबरन अपहरण कर लिया और पास के बगीचे में ले जा कर पांचों ने पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया.
पीड़िता गिड़गिड़ाती रही युवक बनाते रहे वीडियो
पीड़ित लड़की युवकों के सामने हाथ जोड़ गिड़गिड़ाती रही, लेकिन युवक बलात्कार का वीडियो बनाते रहे.

वीडियो में तीन युवकों का चेहरा साफ साफ दिख रहा है. इन आरोपी युवकों ने पीड़िता को डरा-धमका कर किसी से इस घटना की जानकारी नहीं देने की बात कहते हुए वीडियो शेयर करने की धमकी दे छोड़ दिया.
वीडियो किया वायरल घटना की जानकारी पीड़िता ने डर से घरवालों को नहीं बताई, लेकिन युवकों के द्वारा ही वीडियो वायरल कर दिया गया. जब वीडियो वायरल हुआ तो आस- पड़ोस के साथ पीड़िता के घर तक वीडियो पहुंचा. फिर पीड़िता के परिवारवालों ने फोन से जाले थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पाठक को सूचना दी.
पुलिस आई एक्शन में
थानाध्यक्ष को सूचना मिलने के बाद मामल बड़ा देख जिला से सदर डीएसपी अनोज कुमार देर रात ही गांव पहुंच कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पांचवा आरोपी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. बता दें कि हाल के दिनों में दरभंगा में यौन अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है.