Kosi Live-कोशी लाइव LIVE CoronaVirus Bihar Update: बिहार में फिर फूटा कोरोना बम, 5 BMP जवान कोरोना पॉजिटिव, कुल 579, 267 हुए ठीक - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 8, 2020

LIVE CoronaVirus Bihar Update: बिहार में फिर फूटा कोरोना बम, 5 BMP जवान कोरोना पॉजिटिव, कुल 579, 267 हुए ठीक

  BIHAR TOTAL Corona Live updates:579

बिहार के तीन और जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को सहरसा, सुपौल और खगड़यिा जिले से भी संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को सात लैब में 495 सैंपल की जांच में 29 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 579 पर पहुंच गई है। इनमें से 267 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। खास बात कि पांचवीं रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव केस पटना में मिले हैं। पटना में सभी बीएमपी के जवान हैं।  

तीन नए जिलों से मिले सात संक्रमित

शुक्रवार को कोरोना संक्रमित जिलों में शामिल हुए खगड़यिा से चार, सहरसा से एक,सत्तर नेपाल से एक और सुपौल से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कहा ये लोग कैसे संक्रमित हुए, इस संबंध में जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा तीन नए जिलों में संक्रमितों की पहचान होने से कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 36 हो गई है। 

समस्तीपुर से मिले छह पॉजिटिव

शुक्रवार को समस्तीपुर से भी छह सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका, बेगूसराय, नवादा और नालंदा और भागलपुर से एक-एक, दरभंगा से चार और पटना से पांच संक्रमित मिले हैं। प्रधान सचिव ने कहा ज्यादा संभावना है ये लोग पूर्व के संक्रमित के संपर्क वाले होंगे। जिलों से इनकी रिपोर्ट और इनके कांटेक्ट में आए लोगों का ब्योरा मांगा गया है।

49 मरीजों ने जीती करोनो से जंग

राज्य के स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ङ्क्षसह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 49 लोग ठीक हुए हैं। अब तक कुल 267 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। कुल संक्रमितों की तुलना में इनका प्रतिशत 46.51 है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 30320 लोगों के सैंपल की जांच हुई है।

#BiharFightsCorona  5th update of the day.3 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 574.details are as below.we are ascertaining their further infection trail. https://t.co/DdGboQZgbI


पटना। बिहार के में आज सुबह से कोरोना संक्रमितों के नए मामले मिलने शुरू हो गए हैं, जिसमें अब तक आज कुल 23 नए केस पॉजिटिव पाए गए हैं, तो वहीं 11 मरीज ठीक भी हुए हैं, जिसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद इन सबका इलाज पटना के एनएमसीएच में चल रहा था, जहां इलाज के बाद शुक्रवार को फाइनल जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सबको अस्तपाल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

शुक्रवार को अब तक मिले हैं 23 कोरोना पॉजिटिव

बिहार में शुक्रवार को मिले 21 नए मरीजों में छह समस्तीपुर, चार खगडि़या, तीन दरभंगा, दो सहरसा के अलावा सुपौल, पूर्वी चंपारण, कटिहार,नालन्दा में एक ,नवादा में एक, बेगूसराय में एक,भागलपुर व बांका में एक-एक मरीज शामिल हैं। समस्तीपुर और दरभंगा से मिले सात मरीज कोलकाता से लौटकर बिहार आए हैं, उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बाकी के मरीजों की जानकारी ली जा रही है। इस तरह, आज फिर बिहार में डबलिंग केस शुरू हो गया है। अब तक 21 नए मामले आने के बाद बिहार में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 574 हो चुकी है, जिसमें से 257 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं तो वहीं अब तक पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।



पूर्वी चंपारण। EastChamparan Coronavirus News Update: जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक आठ माह की मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि उक्त बच्ची पूर्व में शिकारगंज की संक्रमित महिला की पुत्री है। बच्ची महिला के साथ डायट में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर में भर्ती है। कहा गया कि बच्ची की रिपोर्ट आने के बाद उसका भी इलाज प्रारंभ किया जा रहा है।

बता दें कि शिकारगंज में तीन व पकड़ीदयाल में एक मरीज के संपर्क में आए 63 लोगों का सैंपल की रिपोर्ट आ गई है। उक्त बच्ची को छोड़कर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आया है।

डीएम ने कहा कि चुकी बच्ची मां के साथ ही रह रही थी, इसलिए आशंका जताई जा रही थी कि बच्ची संक्रमित हो सकती है। इसलिए मां के साथ ही बच्ची को डायट में रखा गया था। बताया गया कि पूर्व में बंजरिया में मिले तीन मरीजों में एक की मौत हो गई है। वहीं बंजरिया के दो व अरेराज के एक मरीज की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम ने कहा कि जिले में अब तक नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है। आठ का इलाज चल रह है।

पूर्वी चंपारण में कोरोना पाॅजिटिव केस की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने ट्विट कर दी।



प्रदेश में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हो रही है. शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना के 15 नए मामलों की पुष्टि हुई है. जिसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 571 हो गई है. प्रदेश के तीन जिले कटिहार, सुपौल, सहरसा और दरभंगा में कोरोना के मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने कोरोना के तीसरे अपडेट में कोरोना के 6 नए मामलो की पुष्टि की हैं. जिसमें एक आठ माह की बच्ची में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह पूर्वी चंपारण की रहने वाली हैं. एक और महिला दरभंगा की रहने वाली है जिनकी उम्र 60 साल हैं. चार पुरुष कटिहार में कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में 35 जिलों में बिहार में 566 मामले सामने आए हैं.


उन्होंने बताया कि 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर घऱ जा चुके हैं पिछले 24 घंटे में कोरोना के 49 नए मरीज ठीक होकर घर गए हैं अब ठीक होकर घर जाने वालों की संख्या 267 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने संजय कुमार ने अपने दूसरे ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार में एक महिला में कोरोना का मामला सामने आया है जिसकी आयु 40 वर्ष बताई जा रही है. वही दूसरा मरीज सुपौल का रहने वाला है जिसकी उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है. यह भलवाबाजार का रहने वाला है. तीसरा और चौथा मरीज सहरसा के सउर बाजार का रहने वाला है. इनकी उम्र 13 वर्ष बताई गई है. पांचवा और छट्ठा और सातवां मरीज दरभंगा के बीराउल का रहने वाला है जिनकी उम्र 38, 50 वर्ष और 47 वर्ष बताई जा रही है.

स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कोरोना के दूसरे अपडेट में इसकी जानकारी देते हुए बताया की प्रदेश में सात और कोरोना के नए मरीजों की पुष्टि हुई है. उन्होंने अपने पहले अपडेट में 6 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने की बात कही थी जो समस्तीपुर के रहने वाले थे. शुक्रवार को कोरना के 13 नए मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. प्रदेश में अबतक कोरोना के 563 मामलों को पुष्टि होचुकी है जिसमें 200 से ज्यादा ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि पांच लोगों की मौ-त हो गई है.